{"_id":"675870ff1b78c576ad04c2df","slug":"pre-board-exam-will-be-held-before-main-exam-in-169-inter-colleges-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118222-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 169 इंटर कॉलेजों में मुख्य परीक्षा से पहले होगी प्री बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 169 इंटर कॉलेजों में मुख्य परीक्षा से पहले होगी प्री बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले 169 माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। ज्यादातर स्कूलों में कक्षा 10 व 12 के सभी विषयों का कोर्स पूरा कर लिया गया है। जहां कोर्स नहीं पूरा है, वहां भी शिक्षक एक्सट्रा क्लास चलाकर कोर्स पूरा करवा रहे हैं।
प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी भी तैयारी में जुटे हैं। सभी विषयों का रिवीजन किया जा रहा है। परीक्षा देकर विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के लिए अपनी तैयारियों का आकलन करेंगे। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्री बोर्ड परीक्षा के जिन विषयों में बच्चों को कम अंक मिलेंगे, उनकी तैयारी के लिए स्कूल में विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी।
सभी विषयों का कोर्स पूरा, परीक्षा की चल रही तैयारी
नगर स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने 10वीं व 12वीं कक्षा का कोर्स पूरा करने का दावा करते हुए बताया कि बच्चे अब रिवीजन में जुटे हैं। मुख्य परीक्षा की तैयारियों का आकलन करने के लिए 12 से 22 दिसंबर तक विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। छात्र तरुण तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए चार से पांच घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर रहे हैं। गणित विषय में विशेष तैयारी की है।छात्र अभिनव शुक्ल व जरताब खान ने भी प्री बोर्ड परीक्षा के लिए तीन से चार घंटे पढ़ाई करके दो से तीन बार रिवीजन करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थी कर रहे रिवीजन
एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि ज्यादातर विषयों का कोर्स पूरा हो चुका है। कुछ विषयों में एक दो चैप्टर की पढ़ाई बची है। इन विषयों का कोर्स पूरा करने के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जा रही हैं। जिन विषयों का कोर्स पूरा हो गया है, विद्यार्थी उनका रिवीजन करने में जुटे हैं। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। जो बच्चे 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे, उनकी विशेष कक्षाएं चलाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।