{"_id":"65a57e3fe6dc6a1bff086a89","slug":"prayer-for-sisters-long-life-on-her-birthday-balrampur-news-c-99-1-slko1019-6149-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जन्मदिन पर बहनजी की लंबी आयु के लिए हुई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जन्मदिन पर बहनजी की लंबी आयु के लिए हुई प्रार्थना
Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर बहनजी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर लड्डू बांटे।
शहीद वीर विनय कायस्था स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व देवीपाटन मंडल सेक्टर प्रभारी अमरजीत गौतम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान और आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान है। पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा कि जनसमस्याओं से परेशान लोगों को बहुजन समाज पार्टी ही एक विकासपरक व सबका हित देखने वाली सरकार दे सकती है।
कहा कि बसपा ने हमेशा पिछड़ों एवं गरीबों के न्याय की लड़ाई लड़ी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता अब बसपा को तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम को हरीराम बौद्ध, राम प्रताप वर्मा, श्याम किशोर गौतम व जय जयराम भारती ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो की लंबी आयु की कामना करते हुए मौजूद लोगों में मिष्ठान का वितरण भी किया।