फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prakash Parv of Guru Nanak Dev celebrated with joy

हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Nanak Dev celebrated with joy
बलरामपुर। सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 551वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में लंगर आयोजित हुआ जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के 25 लोगों ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रविवार को गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहेब अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। रात्रि में महिलाओं व बच्चों ने कीर्तन सुनाते हुए गुरु नानक देव के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सोमवार की भोर गुरुद्वारा परिसर में पवित्र जल का छिड़काव कर सिक्ख परिवार के लोगों ने सेवा कार्य किया। गुरु ग्रंथ साहेब अखंड पाठ की समाप्ति के बाद ज्ञानी मंजीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। शबद कीर्तन के बाद सिक्ख धर्म के लोगों ने गुरु की अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को गुरु सिंह सभा की तरफ से प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया।

लंगर में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, नरेंद्र सिंह, गुरुदीप सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह गांधी, प्रीतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह गांधी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु सिंह सभा के सचिव अमरजीत सिंह बिट्टू ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed