फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pradhan,block pramukh

ब्लॉक प्रमुख की धमकी पर भड़के प्रधान, आक्रोश

Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pradhan,block pramukh
फोटो-16-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आक्रोश जताते ग्राम प्रधान।-संव - फोटो : BALRAMPUR
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। ब्लॉक प्रमुख की धमकी पर ग्राम प्रधानों का गुस्सा भड़क उठा है। स्थानीय ब्लॉक के ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यालय पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। शीघ्र जांच व कार्रवाई न होने पर ग्राम प्रधानों ने आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक को संबोधित करते हुए गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रूपेश कुमार सोनी ने कहा कि प्रमुख की तरफ से ग्राम पंचायतों के कार्यों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप को लेकर ग्राम प्रधानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत से संबंधित मनरेगा व ग्राम निधि के कार्यों में प्रमुख की तरफ से कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन न देने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच कराने व अन्य प्रकार की धमकी दी जा रही है। ब्लॉक प्रमुख की अनुमति के बिना कोई कार्य न कराने का दबाव बनाया जा रहा है यह अत्यंत निंदनीय है। इससे पहले कभी भी ब्लॉक प्रमुख की तरफ से इस प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया था। ऐसी घटना पहली है। स्थानीय ब्लॉक का ग्राम प्रधान संगठन गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक प्रमुख के इन कार्यों की घोर निंदा करता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की तरफ से ब्लॉक प्रमुख को यह सुझाव देना चाहता हूं कि ग्राम पंचायतों व प्रधान के कार्यों में हस्तक्षेप व कमीशन की मांग न करें। ब्लॉक प्रमुख का यही रवैया जारी रहेगा तो ग्राम प्रधान संगठन अनशन व हड़ताल करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ब्लाक प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग की होगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों की तरफ से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद व निराधार है। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान उबैदुल्ला खां, दिलीप कुुमार, राजेश वर्मा, गोपीनाथ वर्मा, रवींद्र गुप्ता, अबू कमर, छेदी, घनश्याम, अफसर अली खां, राम स्वरूप, नूरजहां, अलतमश, जितेंद्र कुमार, शिव पूजन व फागू लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed