{"_id":"614384118ebc3e7fb70cc573","slug":"pradhaan-balrampur-news-lko5958699199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया पत्नी की नियुक्ति का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया पत्नी की नियुक्ति का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरहवा चौराहा(बलरामपुर)। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के संचालिका पद पर प्रधान की पत्नी का नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने बीडीओ तुलसीपुर को मामले की जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलीखुर्द के चंद्रभान सिंह, फूलन देवी, पुतान, सोनू व कृपाशंकर आदि ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय के संचालिका के पद पर गुपचुप तरीके से नियुक्ति कर ली है। सामुदायिक संचालिका के पद पर चयन के लिए गांव में कोई भी खुली बैठक भी नहीं की गई, और न ही कोई प्रस्ताव पारित कराया गया है। इस मामले की जांच कराकर दोष सिद होने कार्रवाई की जाए और चयन प्रक्रिया निरस्त करके फिर तैनाती की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
ग्रामीणों ने एसडीएम तुलसीपुर व बीडीओ को भी शिकायती पत्र भेजा है। डीएम श्रुति ने बीडीओ तुलसीपुर को मामले की जांच कर सात दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।