{"_id":"6a2af7ac20162f8b2f075c90","slug":"power-supply-will-improve-with-the-5-mva-transformer-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149828-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बेहतर होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के आईपीडीएस पावर हाउस, उतरौला में कार्य का शुभारंभ करते विधायक व अन्य ।-स्रोत:
उतरौला। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने बृहस्पतिवार को आईपीडीएस पावर हाउस, उतरौला में अतिरिक्त पांच एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के लिए शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से नगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते विद्युत भार के कारण लो-वोल्टेज, अतिरिक्त रोस्टरिंग तथा आपूर्ति संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से पावर हाउस की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे बढ़ते विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। स्थानीय उपभोक्ताओं बृजेश वर्मा, राजकुमार मिश्र और धर्म प्रकाश आदि ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अवर अभियंता रविंद्र कुमार, गौरांग श्रीवास्तव, तिलक राम वर्मा, दद्दन त्रिपाठी, सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर, सचिन वर्मा व राम अभिलाष उर्फ जेडी पैंथर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।