फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply not restored even after 20 days; consumers distressed

Balrampur News: 20 दिन बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

Sun, 11 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power supply not restored even after 20 days; consumers distressed
फोटो-30-बलरामपुर में बीते दिनों आई आंधी में गिरा बिजली का खंभा।-संवाद
पिपरहवा चौराहा। आंधी-बारिश में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था 20 दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से अंधेरा छाया हुआ है। लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के भंगही गांव में आंधी के कारण बिजली का पोल और छोटा ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गया था। टूटे पोल को अब तक नहीं बदला जा सका है। इसके चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ता विनोद कुमार द्विवेदी, पुजारी यादव, अलखराम, नंदकुमार, संजय और अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधेरे में काफी परेशानी हो रही है। जंगल से सटे गांव में बिजली न होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का भय बना रहता है। मोबाइल फोन और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज नहीं हो पाने से भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि पोल की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed