{"_id":"6aad6f7236108edeff0dc881","slug":"power-out-in-half-the-city-for-seven-hours-consumers-inconvenienced-balrampur-news-c-99-1-brp1003-154984-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता
Fri, 18 Sep 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28- नगर में बिजली तारों की सफाई करते कर्मी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई के लिए शुक्रवार को आधे शहर में सात घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगरीय विद्युत उपकेंद्र के तहत शहर में शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य कराया गया। इस दौरान बिजली के पोल और तारों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई की गई। विशुनापुर और पहलवारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पहलवारा फीडर से जुड़े घोसियाना (करबला), पहलवारा, यूपीटी होटल व आसपास, श्याम विहार कॉलोनी, चर्च रोड, आदर्श कॉलोनी, तहसील परिसर, वीटीएम अस्पताल रोड, जीसस एंड मेरी स्कूल, कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन परिसर, कांशीराम आवास, सुहागिनपुरवा, श्यामाहरि कॉलोनी, बलरामपुर देहात कोतवाली, कृष्णापुरम कॉलोनी, समय माता मंदिर के आसपास, छोटा व बड़ा घुसाह तथा अवधूत भगवान स्कूल व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक विशुनापुर फीडर बंद रहा। उपभोक्ता करन सिंह, लाल सिंह, योगेश प्रजापति, मनीष कुमार और सलमान अख्तर ने कहा कि विभाग की ओर से पूरे साल किसी न किसी तरह का कार्य कराया जाता है। ऐसे में आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
अधिशासी अभियंता विद्युत पवन कुमार राय ने कहा कि अनुरक्षण कार्य की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की गई है।
132 केवी ट्रांसमिशन से मिलेगी बिजली
तुलसीपुर नगर के शुगर मिल के पास स्थापित 132 केवी ट्रांसमिशन से नई बाजार विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने के लिए विद्युत विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। 132 केवी ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद शहर में अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।
अवर अभियंता धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 के अतिरिक्त कार्यों के तहत गायत्री मंदिर के सामने स्थित तुलसीपुर तहसील उपकेंद्र की 33 केवी लाइन को 132 केवी ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्य प्रबंधक, लखनऊ को प्रस्ताव भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद नई बाजार उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति आईपीडीएस से प्रभावी हो जाएगी। प्रस्ताव मंजूर होने से तहसील उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में आए दिन होने वाली तकनीकी समस्याओं और बार-बार होने वाले लाइन ब्रेकडाउन से काफी हद तक राहत मिलेगी। इससे नगर पंचायत क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।