{"_id":"61476c7a8ebc3e68a66db1a8","slug":"power-failure-of-900-families-for-a-week-balrampur-news-lko5963047112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से अंधेरे में है 900 परिवार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से अंधेरे में है 900 परिवार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्थानीय विद्युत केंद्र के ग्राम ओड़ाझार खुर्द में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण एक सप्ताह से बिजली गुल है। बिजली न आने से करीब 900 घरों के परिवार रात अंधेरे में काटने को विवश हैं। ग्राम प्रधान शमीम अहमद खान के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाने जाने की मांग की है।
ग्रामवासी जुबेर अहमद, अशफाक, मल्लू कनौजिया, निबर यादव, अजय कुमार, रामप्रसाद, राम हरख, कृष्ण कुमार, जावेद अहमद, जग प्रसाद, महताब आलम, भीम यादव, विजयपाल, अलख राम, दुर्गा प्रसाद, विजय कुमार, बबलू, खुर्शीद अहमद, परदेसी गुप्ता, ओम प्रकाश, रामकिशुन, गोवर्धन व बृजमोहन आदि ने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
कनेक्शन अधिक होने के कारण लोड नहीं उठा पा रहा है। आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। इसकी शिकायत जेई संतोष कुमार मौर्य को देने के बाद जो भी कर्मचारी ठीक करने आते हैं उनको सुविधा शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन
सुविधा शुल्क न देने पर कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं जिलाधिकारी से गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की भी मांग की है।