फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power failure in 360 villages for six days

छह दिन से 360 गांवों की बिजली गुल

Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 360 villages for six days
बलरामपुर। बीते दिनों जिले में हुई भारी बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर में जलभराव हो गया है। इसके चलते उपकेंद्र से कई फीडर की लाइनें बंद कर दी गईं। छह दिन बाद भी उपकेंद्र से पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मोनू सिंह, अब्दुल अजीज, मनोज सिंह, विजय पाल, महावीर आदि का कहना है कि तुलसीपुर उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडर छह दिन से बंद हैं। इससे करीब 360 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। बारिश व बाढ़ के चलते जहरीले जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में जेई शिवकुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में भरे पानी को पंपिंग सेट लगवाकर निकाला जा रहा है। पानी निकलने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed