फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power disrupted from 100 villages in 24 hours

24 घंटे से 100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 07 Nov 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Power disrupted from 100 villages in 24 hours
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के 100 गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल है। तकनीकी खराबी दूरी करने में बिजली विभाग के जेई जुटे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने जेई से तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पावर सब स्टेशन तुलसीपुर के तहत हरैया फीडर से बिजली आपूर्ति होने वाले पिपरहवा चौराहा, कल्यानपुर, नंदमहरा, भंगहाकला व नैकिनिया सहित 100 गांवों की बिजली आपूर्ति छह नवंबर की भोर से ठप पड़ी हैं। बिजली गुल होने से क्षेत्र के 10 हजार लोग रात अंधेरे में काट रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जेई विकास चंद्र, तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे हुए हैं। जेई ने बताया कि हरैया फीडर से विद्युत आपूर्ति होने वाले लाइन पर केबल बॉक्स जल गया है जिसको ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed