फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Potholes on roads are increasing the pain of commuters

Balrampur News: राहगीरों का दर्द बढ़ा रहे सड़कों के गड्ढे

Wed, 02 Oct 2024 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Potholes on roads are increasing the pain of commuters
बलरामपुर के डालपुर बकौली से जमधरा जाने वाली सड़क पर व्याप्त गड्ढे।-संवाद
तुलसीपुर/गैसड़ी(बलरामपुर)। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने में मौसम रोड़ा बन रहा है। बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत न होने से समस्याएं जस की तस हैं। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचने वाली सड़कें भी जर्जर हैं, इससे श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश के बाद लोगों को सुगम आवागमन की आस जगी थी, लेकिन बारिश का मौसम उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है।
विज्ञापन

इसबार भी परेशान होंगे श्रद्धालु
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर मेला मीटिंग के दौरान पीडब्ल्यूडी को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन विभाग ने मरम्मत नहीं कराया। देवीपाटन पुलिस चौकी के सामने बने मुख्य गेट से देवीपाटन मंदिर जाने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं, जिसकी सूचना मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने परियोजना निदेशक को इसकी जानकारी दी थी। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया पीडब्ल्यूडी को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


तालाब बन गई सड़क
गैसड़ी। डालपुर बकौली तिराहा से जमधरी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसके चलते सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता है। एक सप्ताह के अंदर चार से पांच लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसी सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। राहगीर विजय श्रीवास्तव, तफज्जुल हुसैन, कमल खान, विनय कुमार यादव व राजेश सिंह आदि ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed