फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   portal school madarsa

Balrampur News: 287 स्कूलों की मान्यता होगी समाप्त

Sat, 27 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
portal school madarsa
बलरामपुर। जिले में संचालित 287 शिक्षण संस्थानों ने यू डायस पोर्टल पर स्कूल संबंधी विवरण अभी तक अपलोड नहीं किया है। यूडायस की फीडिंग न करने वालों में सर्वाधिक संख्या मदरसों की है। जिला प्रशासन इन संस्थाओं की मान्यता समाप्त करने के लिए सूची तैयार करा रहा है। पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट न होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य में सरकारी योजना का लाभ पाने से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, मदरसा बोर्ड तथा संस्कृत बोड के कुल 2842 मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी को यूडायस नंबर जारी किया गया है। प्रतिवर्ष स्कूल प्रबंधन को संस्थान में पंजीकृत विद्यार्थी व शिक्षकों समेत अन्य विवरण यूडायस पोर्टल पर अपलोड करना होता है, लेकिन बीते शैक्षिक सत्र में 287 शिक्षण संस्थानों ने अपना विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इनमें 162 मदरसे, एक से कक्षा आठ तक के 123 प्राइवेट स्कूल व दो माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


इनसेट
टीसी जारी करने में भी होगी परेशानी
बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक संजय कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि विवरण अपलोड न होने पर संबंधित संस्थान का यूडायस पोर्टल बंद हो जाएगा। इससे संस्थान को भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होगी। बच्चों को स्थानांतरण सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करते समय उस पर यू डायस नंबर भी नहीं डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तैयार की जा रही सूची
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी व बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि यू डायस पर विवरण अपलोड न करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही जिलाधिकारी से अनुमति लेकर इन संस्थानों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed