फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   polytechnic,pradarshan

राजकीय पॉलिटेक्निक के संचालन की मांग, प्रदर्शन

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
polytechnic,pradarshan
फोटो-3-बलरामपुर के निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक भवन के सामने प्रदर्शन करते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी (बलरामपुर)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसा पलईडीह के मजरा भमरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण पांच साल से अधूरा पड़ा है। इस निर्माण करवाने वाली संस्था फरार हो गई है। मौजूदा समय में भवन झाड़ियों से घिरा हुआ है। भवन निर्माण न होने से संचालन लटका हुआ है। इससे बच्चों की तकनीकी शिक्षा कुंद हो रही है। इधर, शुक्रवार को प्रशासन की उदासीनता से नाराज क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और शीघ्र भवन निर्माण पूरा कराकर तकनीकी शिक्षण संस्थान का संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2013-14 में करीब 14 करोड़ की लागत से गैसड़ी ब्लॉक के परसा पलईडीह ग्राम पंचायत के मजरा भमरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। लेकिन भवन का आधा अधूरा निर्माण कराकर कार्यदाई संस्था फरार हो गई। वर्तमान में भवन के खिड़कियां व दरवाजे गायब हो चुके हैं। चारो ओर झाड़ियां उगी हुई है।
विज्ञापन

भवन में जानवरों का अड्डा बन गया है। भवन निर्माण में आया टाइल्स, मोरंग, गिट्टी व अन्य सामग्री गायब हो गए हैं। ग्राम प्रधान दीनानाथ, अमरनाथ वर्मा, जावेद, रामसूरत मौर्य, रामकिशुन, मुन्नू खान, दिलीप कुमार, प्रदीप यादव, पिंटू व परवेज आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की उपेक्षा के चलते क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ाने का सपना नहीं पूरा हो पा रहा है। तकनीकी शिक्षण संस्थान का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के बकौली, राजपुर सिंह, मुहानी, गैसड़ी, बखरकोटवा, भोजपुर संतरी, महादेव शिवपुर, पिपरी व जिगनिहवा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी पढ़ाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक निर्माण में लगने वाली सीमेंट की बोरियां सड़ रही हैं। इन लोगों ने सीएम व डीएम को पत्र भेजकर पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है। शीघ्र भवन निर्माण पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
गैसड़ी ब्लॉक के परसा पलईडीह ग्रांम पंचायत के मजरा भमरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन के निर्माण की जांच कराई जाएगी। कार्यदाई संस्था क्यों फरार हो गई, इस बात की भी जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed