फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Polling parties leave, voting today

Balrampur News: पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Thu, 22 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Polling parties leave, voting today
बलरामपुर से रवाना होती पोलिंग पार्टियां ।
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। 23 अक्तूबर को जिले के 10 बूथों पर मतदान होगा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि जिले में कुल 982 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 839 पुरुष और 143 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दो और तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में एक बूथ बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत कार्यालय श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, शिवपुरा (हरैया सतघरवा), गैसड़ी और पचपेड़वा में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से होगा। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। पोलिंग पार्टियां रात में अपने निर्धारित केंद्रों पर रुकेंगी।
विज्ञापन



गोरखपुर भेजी जाएंगी मतपेटिकाएं
मतदान के बाद मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट लाई जाएंगी। यहां से उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। मतपेटिकाएं जमा कराने के लिए डीएम न्यायालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात
चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें बैंक प्रबंधक और कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें विभिन्न मतदान केंद्रों पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बलरामपुर से रवाना होती पोलिंग पार्टियां ।

बलरामपुर से रवाना होती पोलिंग पार्टियां ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed