फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   political

सपा के कार्यों को अपना बताकर स्वयं की पीठ थपथपा रही भाजपा: एसपी यादव

Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
बलरामपुर। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य सपा शासन में पूरा हुआ है। 10 प्रतिशत से भी कम काम कराकर भाजपा की प्रदेश सरकार अपना बता रही है। भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और सपा को आशा भरी निगाह से देख रही है। 2022 में प्रदेश के अंदर सपा का सरकार बनेगी और अखिलेश यादव पूर्ण बहुमत से जीतकर मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बालपुर में भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कही। कार्यक्रम के आयोजक युवा सपा नेता व गिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिहार ने कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का निर्माण समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 2012 से 2017 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 75 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा लिया गया था।
विज्ञापन

सरयू मुख्य नहर का 90 प्रतिशत कार्य पूर्व सरकारों में पूरा कर लिया गया था। 10 प्रतिशत से कम काम कराकर भाजपा ने पूरी परियोजना को अपना बता रही है। जनता इस बार के विधान सभा चुनाव में बेवकूफ बनने वाली नहीं है। इस बार भाजपा का सफाया निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सूर्यवंशी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हसीब खान, विधानसभा अध्यक्ष विजय मौर्या, जिला उपाध्यक्ष शफीउल्लाह खान व अंगद शरण गौतम आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जितेंद्र गिहार, शुभम श्रीवास्तव नील, बिंदेश्वरी प्रसाद, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed