फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   polio drop, health

1066 बूथों पर आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Sat, 22 Jun 2019 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
polio drop, health
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड से वाहन रैली को रवाना करते सीएमओ व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के 1066 बूथों पर 23 जून को बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। पांच साल तक के 4,01,487 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बूथ डे के बाद 24 जून से एक जुलाई तक 627 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। यह बात सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह बड़ा परेड़ ग्राउंड से शनिवार को जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।
विज्ञापन


बड़ा परेड ग्राउंड से वाहन रैली रोडवेज डिपो, वीर विनय चौराहा, तुलसीपुर रोड, कालीथान, मेजर चौराहा, चौक, वीर विनय चौराहा से गोंडा रोड भगवतीगंज होते हुए चीनी मिल के निकट केमिकल्स कॉलोनी, फुलवरिया बाईपास, भगवतीगंज चौराहा, उतरौला रोड होते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि छूटे हुए बच्चों को आशा व एएनएम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित न रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथ डे पल्स पोलियो अभियान जिला चिकित्सालय से शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed