फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police uniforms are luring B.Tech students, B.Ed and M.Sc pass also come for examination

Balrampur News: बीटेक को लुभा रही पुलिस की वर्दी, बीएड व एमएससी पास भी देने पहुंचे परीक्षा

Sat, 31 Aug 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Police uniforms are luring B.Tech students, B.Ed and M.Sc pass also come for examination
बलरामपुर। प्रदेश में सिपाही की नौकरी पाने की आस लेकर बिहार व राजस्थान से भी तमाम युवा जिले में परीक्षा देने पहुंचे। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भले ही इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है, लेकिन वर्दी के आकर्षण में बीटेक, एमए, बीएससी, एमएससी व बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को ऐसे कई युवा परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। राजस्थान से आए सुरेश कुमार ने बताया कि वे बीटेक उत्तीर्ण कर चुके हैं और तीन साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस विभाग में नौकरी करना सौभाग्य की बात है। बिहार में बीएससी की पढ़ाई कर रहे शुभम ने बताया कि उनके दोस्त राजू ने भी आवेदन किया था। जिन्होंने कानपुर में परीक्षा दी है।
विज्ञापन

कानपुर के मुकेश ने बताया कि उन्होंने एमए व आईटीआई की पढ़ाई की है। पुलिस की वर्दी आकर्षित करती है, इसलिए परीक्षा दी है। आईटीआई करने वाले कई सहपाठी भी परीक्षा देने आए हैं। सिद्धार्थनगर से आए शकील ने बताया कि बीए के बाद पिछले चार वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। बहराइच के मदन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एमए व बीएड उत्तीर्ण किया है। बच्चों को पढ़ाने के साथ करीब चार वर्षों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed