फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police supervisor took stock of the strong room

Balrampur News: पुलिस पर्यवेक्षक ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

Sat, 04 May 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police supervisor took stock of the strong room
बलरामपुर। गोंडा लोकसभा से जुड़ी जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के 463 बूथों की मतों से भरी ईवीएम 20 मई को मतदान के बाद मंडी परिषद में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस पर्यवेक्षक लोकसभा गोंडा अर्नव बोस ने शनिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मतदान व मतगणना के दौरान दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था परखी। कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बलों को ड्यूटी पर सतर्क रहना होगा। सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। मॉनिटरिंग रूम सहित सुरक्षा व्यवस्था से जुडे अन्य सभी मानकों व पहलुओं का निरीक्षण किया। एसपी केशव कुमार ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के संबंध में पर्यवेक्षक को जानकारी दी। कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। पल-पल की सूचना ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed