फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police seized property worth 60 lakh of the offender

अपराधी के 60 लाख की संपत्ति पुलिस ने कराई जब्त

Mon, 21 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Police seized property worth 60 lakh of the offender
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने अपराधी के 60 लाख की संपत्ति को कुर्की करके जब्त कर लिया है। अपराध से अर्जित 1350 वर्ग फुट का दो मंजिला मकान और 1200 वर्ग फुट की जमीन शामिल है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के 10 सितंबर के आदेश का अनुपालन कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि डीएम ने 10 सितंबर को यूपी गैंगस्टर एक्ट में उतरौला कोतवाली के बढ़या पकड़ी निवासी अहमद सई उर्फ मोहम्मद सई की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़, प्रभारी निरीक्षक उतरौला वकील पांडेय, निरीक्षक अपराध मोहम्मद यासीन खान के साथ मौजूद राजस्व टीम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने फोर्स की मदद से कुर्की कराने के लिए मुनादी कराई। अभियुक्त के मकान व प्लाट की 60 लाख रुपये कीमत अनुमानित की गई। कुर्की कर जब्त की गई अपराधी के संपत्ति में 1350 वर्ग फुट का दो मंजिला मकान और 1200 वर्ग फुट की जमीन शामिल है। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त होगा। एसपी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। जिसने अपराध जगत से अवैध धन अर्जित किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed