फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police searched two children leaving the house angry

नाराज होकर घर से जाने वाले दो बच्चों को पुलिस ने तलाशा.

Mon, 22 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police searched two children leaving the house angry
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में नाराज होकर घर से जाने वाले दो बच्चों को वहां की पुलिस ने तलाश कर लिया है। परिजनों को बुलाकर दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। शानदार प्रयास पर आरक्षी को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ उतरौला आरआर सिंह ने सोमवार को बताया कि सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में देवरिया आदम निवासी दिनेश कुमार ने अपने चार वर्षीय पुत्र अक्षत व 14 वर्षीय भतीजे अनुज कुमार के घर से 21 फरवरी को गायब होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन व एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने दोनों बच्चों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करके दोनों बच्चों को जिगनी भठ्ठा के पास सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि दोनों बच्चें घर से नाराज होकर चले गए थे। बच्चों को बहला फुसला कर या बल का प्रयोग कर अपहरण नहीं किया गया था। दोनों बच्चे सकुशल है।
दोनों बच्चों की बरामदगी में थाना सादुल्लाहनगर में तैनात आरक्षी मनजीत कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनजीत का उत्साहवर्धन करते हुए एसपी की तरफ से 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

उधर बच्चों को पाकर परिजनों में खुशी की लहर है। बच्चों की तलाश में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज, श्याम निवास राय, नागेंद्र यादव, मानवेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत, बसंत वर्मा व सुनील कुमार आदि का भी सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed