{"_id":"5d6bf6f78ebc3e01376a7d8e","slug":"police-ready-to-stop-rumor-of-child-theft-balrampur-news-lko4792900199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी होने की अफवाह रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी होने की अफवाह रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। एसपी ने पूरे जिले में महिला आरक्षियों की 14 टीमें तैनात कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। अफवाह फैलाने वालों पर रासुका और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विगत कई दिनों से बच्चा चोरी करने वाले गैंग के लोगों की सक्रियता तथा बच्चा चोरी होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी अफवाह के चलते कई जगहों पर निर्दोष लोग भी माब लिचिंग का शिकार हो रहे हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवरंजन वर्मा ने जिले में इस अफवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।
महिला आरक्षियों की 14 टीमें गांव-गांव में घूमकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को मुनादी कर यह बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की बात असत्य व निराधार है। लोगों इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
यह भी चेतावनी दी जा रही है कि यदि किसी ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से इस तरह की अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ रासुका व गैंगेस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जिले के प्रबुद्घजनों से भी इस तरह की अफवाहें रोकने की अपील की है।