{"_id":"6086fa558ebc3ebf423be8f1","slug":"police-niece-lathis-at-gaura-apology-booth-20-people-injured-balrampur-news-lko5758502174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में कहासुनी, 20 लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में कहासुनी, 20 लोग चोटिल
विज्ञापन
बलरामपुर। गौरा माफी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग की आशंका जता कर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस की लाठियों से दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए जिसे लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुुंचे थानाध्यक्ष हरैया ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना एसके वर्मा ने सोमवार को बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के पोलिंग बूथ गौरा माफी पर प्रधान पद के दो प्रत्याशी आपस में यह कहकर भिड़ गए कि फर्जी वोटिंग कराई जा रही है।
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में करीब 20 लोगों को चोटें आई है। ग्रामीणों ने गांव के पास ही एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए और मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।