फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police jeep entered the house, shopkeeper died after being crushed, uproar

Balrampur News: घर में घुसी पुलिस जीप, कुचलने से दुकानदार की मौत, हंगामा

Thu, 26 Jun 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police jeep entered the house, shopkeeper died after being crushed, uproar
बलरामपुर के परसपुर कमदा चौराहे पर ग्रामीणों के साथ  चक्का जाम करती मृतक की पत्नी व बच्चे ।-
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के कमदा परसपुर चौराहे पर बुधवार रात 11.30 बजे पुलिस वाहन (टाटा सूमो) अनियंत्रित होकर एक दुकान का टिनशेड व दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। हादसे में टिनशेड के नीचे सो रहे दुकानदार पंकज जायसवाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रात करीब 12:20 बजे उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मृतक पंकज की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस वाहन के चालक पर पति को रौंदने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। सुशीला ने बताया कि उनके पति पंकज की चौराहे पर घर में ही किराना की दुकान है। रात में वह दुकान बंद करके बाहर ही टिनशेड में सो रहे थे। देर रात पुलिस का वाहन टिनशेड व दीवार को तोड़कर घर में घुस गया। सुशीला ने बताया कि वह दौड़कर बाहर आईं तो देखा कि पति गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहे हैं। कुछ देर में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन तथा घायल पंकज को लेकर चले गए। जिन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया और मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को शव देखने को भी नहीं मिला।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कमदा परसपुर में सड़क जाम पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस के वाहन से हादसा हुआ है। ऐसे में न तो कार्रवाई होगी और न न्याय मिलेगा। अधिकारियों के आश्वासन पर पंकज की पत्नी सुशीला ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिसकर्मी जब वहां से लेकर जाने लगे तो परिजन और गांव के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस से कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस वाहन और घायल पंकज को लेकर चली गई। बृहस्पतिवार को सड़क जाम होने पर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मी एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन परिजनों को भरोसा नहीं था। गांव के लोग दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मृतक की पत्नी सुशीला ने पुलिसकर्मियों के नशे होने का आरोप लगाया। कहा कि हमारा तो सब कुछ चला गया। अब पुलिस धमकी दे रही है। एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त और सीओ ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार ने परिजनों से बातचीत की। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की निंदा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों ने विधायक से अपना दर्द बयां किया।
----------------------
रोजगार के लिए चौराहे पर खोली थी दुकान
क्षेत्र के धर्मपुर गांव के मूल निवासी पंकज जायसवाल 10 साल पहले रोजगार के लिए कमदा परसपुर चौराहे पर दुकान व घर बनाकर सपरिवार रहने लगे थे। परिवार में पत्नी सुशीला, चार बेटियां व तीन बेटे हैं। इनमें आकाश (19), आरती (17), सुनीता (15), अनुराग (13), शुभम (10), खुशी (08) व प्रियांशी (04) हैं। पंकज की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
---------------------------
स्टीयरिंग जाम होने से हुआ हादसा : सीओ
सीओ ललिया डाॅ. जितेंद्र कुमार ने माना कि हादसा पुलिस वाहन से हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस की मोबाइल टीम नेपाल सीमा पर गई थी। रात में लौटते समय एक वाहन का स्टीयरिंग जाम हो गया। इसी वजह से हादसा हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार किसी के बहकावे में न आए। कार्रवाई की जा रही है।

--------
पुलिस के दावे पर उठे सवाल
पुलिस वाहन की स्टीयरिंग जाम होने के दावे पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब स्टीयरिंग हो गया था तो कुछ देर बाद ही वाहन मौके से चला कैसे गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक या तो नशे में था या फिर उसे नींद आ गई थी।

कार्रवाई होने पर करेंगे अंतिम संस्कार
पंकज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके भाई सूर्य नारायण व संसारमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम पंकज का शव घर पहुंचा गया है, लेकिन छोटे भाई कृष्णकुमार अभी बाहर हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है। दोनों भाइयों ने कहा कि एफआईआर कॉपी मिलने और कार्रवाई होने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed