फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police is looking for the roots of the solver gang

Balrampur News: साॅल्वर गैंग की जड़ें तलाश रही पुलिस

Tue, 27 Aug 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police is looking for the roots of the solver gang
दोस्त के भाई के स्थान पर परीक्षा देने का मामला
विज्ञापन

दो सिपाहियों की हुई थी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दूसरे के स्थान पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए दो सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। दरअसल, फरवरी की परीक्षा में भी एक गिरोह पकड़ा गया था। उसमें बिहार के लोग शामिल थे। इस बार आरोपी राजस्थान के हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पकड़े गए साॅल्वर सिपाहियों ने इससे पहले कहां-कहां परीक्षा दी है।
24 अगस्त को दूसरी पाली में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मूल अभ्यर्थी गजेंद्र सिंह के स्थान पर परीक्षा देते हुए 45वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ में तैनात सिपाही श्रीभगवान सिंह निवासी ग्राम खोडिला थाना राजखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान को पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके साथी एसएसएफ चौथी बटालियन मथुरा के आरक्षी व वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात गोविंद सिंह निवासी सोनपालकापुरा थाना राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान को भी पकड़ लिया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों सिपाही दोस्त के भाई के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। यही नहीं, यह भी जानकारी मिली है कि वह पैसे के लालच में आकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हैं। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ बृजनंदन राय का कहना है कि साॅल्वर गिरोह के मामले में कार्रवाई की जा रही है। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हर पहलू को देखा जा रहा है। पुराना कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन छानबीन की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed