फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police facilities to be expanded in Tulsipur-Pachpedwa.

Balrampur News: तुलसीपुर-पचपेड़वा में पुलिस सुविधाओं का होगा विस्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police facilities to be expanded in Tulsipur-Pachpedwa.
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित थाना।-
तुलसीपुर। पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी मिली है। तुलसीपुर और पचपेड़वा थाने में आवासीय सुविधाओं का विकास होगा। इसके तहत पुलिस आवास निगम को पांच परियोजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। इन परियोजनाओं पर 25 करोड़ 84 लाख 2 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

थाना तुलसीपुर में पुलिस कर्मियों के लिए आवास और बैरक निर्माण के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं आवास का निर्माण शामिल है। थाना तुलसीपुर में टाइप-ए के 16 आवासों के निर्माण पर 3 करोड़ 72 लाख 4 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं टाइप-बी के 32 आवासों के निर्माण के लिए 6 करोड़ 75 लाख 29 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसके अलावा थाना तुलसीपुर में 100 पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए जी प्लस 5 हॉस्टल/बैरक का निर्माण कराया जाएगा। वहीं थाना पचपेड़वा में 48 पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक निर्माण के लिए 3 करोड़ 97 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के कार्यालय एवं आवास निर्माण के लिए 2 करोड़ 36 लाख 65 हजार रुपये की लागत तय की गई है। सभी परियोजनाओं की कुल लागत 25 करोड़ 84 लाख 2 हजार रुपये है।
विज्ञापन


----------------------
- आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने के बाद पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और समय सीमा के अनुसार पूरा कराया जाएगा।

अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed