फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police engaged in prevention of corona with maintenance of law and order

कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ कोरोना की रोकथाम में जुटे पुलिस

Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in prevention of corona with maintenance of law and order
बलरामपुर। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए नोडल अधिकारी पुलिस महानिदेशक विशेष जांच चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में बैठक कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने देहात थाने का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण के पहले दिन सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक को महिला सलामी गारद द्वारा सलामी दी गई। पुलिस लाइन में एसपी, एएसपी और चार क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महानिदेशक ने जिले में नवगठित बीट सिस्टम, वन स्टॉप सेंटर, थानों पर जनसुनवाई व अधिकारियों की व्यवस्था, लफंगा डोजियर, सुंदर परिसर अभियान, महिला पुलिस बल के लिए शोल्डर टू शोल्डर मिशन, वीआईपी सुरक्षा के लिए सफारी स्क्वायड तथा कोरोना जागरुकता के लिए मुनादी व अपील आदि विषयों पर मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण ले रहे पीएसी के प्रशिक्षु आरक्षियों से आंखों पर पट्टी बांधकर 30 सेकेंड में इनसास राइफल खोलने और 30 सेकेंड में जोड़ने का प्रदर्शन भी कराया। इसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली बलरामपुर देहात का निरीक्षण करते हुए जन सुनवाई, हिस्ट्रीशीटर्स व सक्रिय अपराधियों की सूची से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। जन सुनवाई अधिकारियों तथा कोविड हेल्पडेस्क के कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाने में चल रहे साफ परिसर सुंदर परिसर अभियान के प्रभावों तथा बाउंड्रीवाल निर्माण की समीक्षा करते हुए मेस में पुलिस कर्मियों के स्त्रत्त्खानपान की गुणवत्ता को परखा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा व एएसपी अरविंद मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष देहात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed