{"_id":"686c142019f827ca2d07935c","slug":"pledged-to-protect-the-environment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-129183-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के रामपुर और तुलसीपुर वन क्षेत्र में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालयों, अस्पतालों और वन चौकियों में फलदार पौधे लगाए गए।
रामपुर रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर, प्राथमिक विद्यालय महादेव, लालपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल, मानसूरवा वन चौकी व रामपुर रेंज कार्यालय रमवापुर आदि स्थानों पर आम, जामुन, इमली, बेल और अमरूद के पौधे रोपे गए।
इसके साथ ही बालापुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में थारू समुदाय के छात्रों के बीच निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई।
विज्ञापन
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। तुलसीपुर वन क्षेत्र के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।