{"_id":"67bf21914d30cc5e5d03b69f","slug":"players-showed-their-talent-in-hockey-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1029-121625-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 22.78 करोड़ से हुई 21 सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 22.78 करोड़ से हुई 21 सड़कों की मरम्मत
विज्ञापन
बलरामपुर। बदहाल सड़कों की मरम्मत पर 22 करोड़ 78 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। बाढ़ व बारिश से बदहाल 21 सड़कों की मरम्मत कराई गई है। सड़कों की मरम्मत होने से 50 से अधिक गांवों के 75 हजार लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। तकनीकी टीमें सड़कों के मरम्मत की जांच करके डीएम को रिपोर्ट देंगी।
जुलाई से सितंबर तक बाढ़ व बारिश के चलते सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण खंड के साथ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बदहाल 21 सड़कोंं की मरम्मत कराई है। पांच करोड़ 95 लाख 32 हजार रुपये में प्रांतीय खंड ने 31 किलोमीटर लंबी हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा सड़क को चौड़ा करके मरम्मत कराई है। एक करोड़ 31 लाख 19 हजार रुपये में हरैया चौधरीडीह से संगीतपुर तक सड़क मरम्मत कराई गई है। एक करोड़ 13 लाख 56 हजार रुपये में जमुनी से कड़ोहा नाला व एक करोड़ 37 लाख 47 हजार रुपये में मिश्रौलिया चौराहे से फरदहिया अंबरनगर सड़क की मरम्मत कराई गई है।
कोड़री से बलोहा तक 68.04 लाख, बगहीसीर से भदुआ तक 66.01 लाख, बिनोहनी चरनगहिया से धंधरा तक 93.29 लाख, सिरसिहवा से दूल्हिनडीह तक 92.76 लाख, विशुनपुर टनटनवा से शिवगढ़ धाम मंदिर तक सड़क की मरम्मत पर 69.38 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।नगई से पिपरी तक 8.47 लाख व भोजपुर रेहरा से बेदमऊ तक सड़क की मरम्मत पर 61.21 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 49.62 लाख रुपये से छपिया, 81.35 लाख से बेनीनगर-त्रिलोकपुर से सुक्खाडीह हाजीडीह तक सड़क दुरुस्त कराई गई है। 32.12 लाख रुपये से गुरुचिहवा से बेतहनिया तक और 14.32 लाख से महादेव अतरपरी ठठरहिया से नौकापुरवा तक की सड़क ठीक कराई गई है। धौनियापुरवा संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 58.5 लाख व बिनोहनी कला से दुद्रपुरवा तक 35.21 लाख रुपये खर्च कर सड़क की मरम्मत हुई है। बिनोहनी कला से हिंडुली कला तक 40.27 लाख, गोरीपुरवा संपर्क मार्ग की 14.59 लाख, पिपरा पुरवा संपर्क मार्ग की मरम्मत 20.64 लाख, धौरीकला से मजगवां तक 44.25 लाख व सिरसिहवा से जोरावरडीह तक सड़क को दुरुस्त कराने में 59.65 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
गुणवत्ता की कराई जा रही जांच
बदहाल सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता की जांच कराने के लिए तकनीकी टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमों से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- पवन अग्रवाल, डीएम