{"_id":"676da098d89adeb284099c32","slug":"players-showed-their-strength-in-sports-competitions-balrampur-news-c-99-1-brp1002-118867-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Thu, 26 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के इमिलिया कोडर में कुश्ती में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
बलरामपुर। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से पचपेड़वा ब्लॉक के इमीलिया कोडर स्थित मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र व ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान बाबू तिवारी ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में भूसहर ऊंचवा की टीम को प्रथम व बनकटवा को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में सेमरहवा की टीम ने पहला व मोतीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़, सब जूनियर बालक वर्ग में राम प्रकाश राणा प्रथम, रोहित द्वितीय एवं बालकरण तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग बालक, ऊंची कूद में संतोष कुमार को प्रथम, प्रवेश कुमार को द्वितीय व रवि प्रताप को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में सुभाष को पहला, प्रवेश को दूसरा व अनुज को तीसरा स्थान मिला।
लंबी कूद, सब जूनियर बालक वर्ग में परमेश प्रथम, विनोद द्वितीय व प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में संतोष को पहला व मंजेश को दूसरा स्थान मिला। वॉलीबाॅल सीनियर वर्ग में परसा विजुवा गांव की टीम को पहला व लक्ष्मीनगर को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में कुदरगढ़वा पहले व परसा विजवा की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग, 800 मीटर दौड़ में मानसी ने पहला व पूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल प्रशिक्षक सहदेव, राजेंद्र प्रसाद, पीआरडी जवान श्याम लाल भारती, चंद्र प्रकाश, रवींद्र, राम सवेरे, रामराज, सत्यदेव व छोटकऊ प्रसाद आदि मौजूद रहे।