फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players showed strength in the field

Balrampur News: मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 22 Oct 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Players showed strength in the field
बलरामपुर। जिले के सभी संकुल विद्यालयों में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, खो-खो, दौड़ व लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय बिनुहनी में शिक्षक तुलाराम गिरि एवं नोडल संकुल शिक्षक निर्मल कुमार द्विवेदी की देख रेख में प्रतियोगिताएं हुई। दौड़ में राजाराम, ऊंची कूद में निशा ने बाजी मारी। इस अवसर पर दिनेश, राकेश, सोनू व अवधेश आदि मौजूद रेह। कंपोजिट विद्यालय भितवरिया कला के लंबी कूद में प्रदीप ने प्रथम व बृजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सावित्री ने प्रथम एवं राधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हीरालाल, संतोष उपाध्याय, वीनू, कर्णपाल, दीपक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के न्याय पंचायत केरावगढ़ में मंगलवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। 100 मीटर (फर्राटा) दौड में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसाल के नीरज ने बालक व निशा ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। यूपीएस खम्हरिया घाट के सुमित ने बालक वर्ग में द्वितीय व तिसाल की साधना ने बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से प्राथमिक विद्यालय तिसाल के विशुन ने प्रथम व पीएस मझारी बाछिल के अजय ने द्वितीय और बालिका वर्ग में पीएस मनियरिया द्वितीय की डिंपल ने प्रथम व नंन्दिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक शिव कुमार सोनी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed