{"_id":"6a930b179dbce71bf50e7ce9","slug":"players-showcased-their-talent-in-sports-competitions-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153986-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 29 Aug 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, जूडो और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में नौ टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला सिटी मांटेसरी स्कूल और एमपीपी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें एमपीपी इंटर कॉलेज की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
ताइक्वांडो के 45 किलोग्राम बालक वर्ग में यशुभ राणा और आयान राणा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आयान विजयी रहे। 42 किलोग्राम बालिका वर्ग में आराध्या कैराती ने साक्षी को हराया। वहीं, जूडो के 20 किलोग्राम बालिका वर्ग में अंशिका ने कनक यादव को शिकस्त दी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। शाम को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, विजय शंकर पांडेय, अभय सिंह, हिना खातून, फरोग अलवी और पवन तिवारी मौजूद रहे।