फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Plantation awareness vehicle leaves from Atal Bhawan

अटल भवन से पौधरोपण जागरूकता वाहन रवाना

Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plantation awareness vehicle leaves from Atal Bhawan
बलरामपुर। पौधरोपण के प्रति कार्यकर्ता एवं आम जनमानस को जागरूक करने के लिए इन दिनों भाजपा की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन से पौधरोपण जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। वाहन के जरिये लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पार्टी कार्यालय अटल भवन से झंडा दिखाकर पौधरोपण जागरूकता वाहन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन जिले के तमाम गांवों के साथ भाजपा के संगठनात्मक बूथों तक भ्रमण करेगा। इसके जरिये लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देेते हुए पौधरोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण भी किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, जिला संयोजक महेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय व आलोक रंजन सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed