{"_id":"602bc94b8ebc3ee96b273229","slug":"placed-drone-camera-to-search-for-leopard-balrampur-news-lko56508753","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की तलाश के लिए लगाया ड्रोन कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की तलाश के लिए लगाया ड्रोन कैमरा
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के रमनगरा व आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए की तलाश के लिए ड्रोन कैमरा लगाया गया है। रात भर कड़ी मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। इसको देखते हुए वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
बनकटवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रमनगरा व आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए रमनगरा गांव के पास पिंजरा लगाया गया। कई दिनों के प्रयास के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग के एसडीओ नीरज कुमार आर्य व अन्य कर्मियों ने रात भर गश्त कर तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है।
इसकी मदद से तेंदुए की लोकेशन का पता लगाकर उसे पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के भय से लोगों ने रात में घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। आए दिन तेंदुआ उनके मवेशियों को निवाला बना रहा है। कई बार लोगों पर हमला करके तेंदुए ने घायल भी किया है। रेंजर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा। सभी लोग सतर्क रहे। तेंदुआ पकड़े जाने तक वन विभाग की टीम रात में गश्त करेगी।