फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pioneer Public School's dominance in district-level competitions

Balrampur News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पायनियर पब्लिक स्कूल का दबदबा

Sat, 14 Mar 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pioneer Public School's dominance in district-level competitions
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ​विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रो
बलरामपुर। स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की। विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल की बालिका टीम ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग में पायनियर की टीम ने बलरामपुर स्टेडियम की टीम को पराजित कर विजेता बनी। जिला स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी पायनियर की बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर स्टेडियम की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में सुधा और 400 मीटर दौड़ में आराध्या श्रीवास्तव ने दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पायनियर पब्लिक स्कूल की टीम ने सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज को हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में पायनियर के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. शरद सिंह व डॉ. स्मिता सिंह विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हॉकी संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू, उपाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी, सर्वेश सिंह, अविनाश मिश्रा, आफताब अहमद व वंदना पांडेय आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय व उप प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed