फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pilgrims from the border region performed Pind Daan in Ayodhya

Balrampur News: सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने अयोध्या में किया पिंडदान

Tue, 29 Sep 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims from the border region performed Pind Daan in Ayodhya
फोटो-35-अयोध्या में पिंडदान करते जरवा क्षेत्र के लोग ।-स्रोत : ग्रामीण
जरवा। पितृपक्ष के अवसर पर सीमा जरवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जत्था पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए सोमवार देर रात बस से रवाना हुआ। श्रद्धालु करीब 20 दिनों तक विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर श्राद्ध, तर्पण और पूजन-अर्चन करेंगे। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान करने के बाद रामकुंड पर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया।
विज्ञापन

जत्था के अगुआ शिव नरसिंह पंडा ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सोमवार रात 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा के अगले चरण में श्रद्धालु काशी में स्नान, पिंडदान और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बिहार के गया में पिंडदान और पितरों का जल तर्पण किया जाएगा। यात्रा आगे गंगासागर, जगन्नाथ धाम, भुवनेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से श्राद्ध कर्म संपन्न होंगे। वापसी में श्रद्धालु विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर क्षेत्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद चित्रकूट और प्रयागराज संगम में स्नान कर यात्रा का समापन अयोध्या में होगा। यात्रा में पिपरा दुर्गानगर की नीलम तिवारी, साधना, अंशिका, धर्मराज, भोजपुर संतरी के माहेश्वरी तिवारी सपत्नीक, उमेश, धर्मराज मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed