{"_id":"5f677a6c8ebc3ebaab3215f9","slug":"pickup-overturns-to-save-cattle-man-died-balrampur-news-lko541104614","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौकहवा पुल के पास बौद्ध परिपथ पर मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। पिकअप के पलटने से एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महराजगंज तराई बाजार से कुछ लोग रविवार की सुबह फल व सब्जी खरीदने के लिए तुलसीपुर मंडी गए थे। तुलसीपुर से लौटते समय दिन में 11 बजे एक मवेशी को बचाने के चक्कर में लौकहवा पुल के पास पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार हरिहरनगर निवासी लालबाबू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा ड्राइवर मुर्तजा (25), राम निवास (40), अशोक (26), भूरे (50), शाहिद (30) व लवकुश (16) को भी चोटे आई है। सभी घायलों को ग्रामीणों की सहायता से एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर लालबाबू को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को मामूली चोटे आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लालबाबू के मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में महराजगंज तराई थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।