फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pickup overturns in the ditch, one worker killed, 19 injured

पिकअप खाई में पलटी, एक मजदूर की मौत, 19 घायल

Wed, 28 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturns in the ditch, one worker killed, 19 injured
बलरामपुर। दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। वहीं 19 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। पिकअप में 28 लोग सवार थे। घायल रमेश कुमार ने बताया कि थाना पचपेड़वा क्षेत्र के चंदनपुर गांव के पास मजदूरों को सुल्तानपुर जिले में मकान निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

बहादुरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद भी 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने बताया कि पिकअप में 28 लोग सवार थे जिसमें 19 लोग घायल हुए है पांच की हालत गंभीर है।
मौके पर एक की मौत हुई है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिकअप चालक फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बसंतपुर गांव के पास बाइक से टकरा कर 22 वर्षीय मनीष की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक के पिता अंबर ने कोतवाली गैसड़ी में घटना की तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली राज मणि शुक्ला ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed