{"_id":"669905ae5ea223d7790d38b0","slug":"pickup-full-of-illegal-timber-seized-in-balrampur-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बलरामपुर में अवैध इमारती लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, चकमा देकर भागे तस्कर; वन विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बलरामपुर में अवैध इमारती लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, चकमा देकर भागे तस्कर; वन विभाग ने की कार्रवाई
Thu, 18 Jul 2024 05:38 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी से भरा पिकअप जब्त किया है। मौके से तस्कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
वन विभाग ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी अशोक तिवारी के निर्देशन में एवं अनिल सिंह पैकरा उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में सतत वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहीम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में वनपरिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम के नेतृत्व में बीती रात्री गश्ती के दौरान परिसर रेगई के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 729 से एक पेड़ की कटाई कर अवैध रूप साल लट्ठा 6 नग पीकप वाहन क्रमांक JH03P-0958 द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।
विज्ञापन
वन अमला द्वारा उक्त पीकप वाहन का पीछा करते करते ग्राम शारदापुर से स्याही, बैकुण्ठपुर, गोबरा होते हुये अंत में उ.प्र. व छत्तीसगढ़ की सीमा गांव आसनडीह के पास पकड़ा गया, जहां से वाहन चालक एवं उसके एक साथी मौके से फरार हो गय।
विज्ञापन
उन दोनों को पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु भागने में सफल हो गये, उसके पश्चात वन अपराध प्रकरण दर्ज कर छ.ग. वन उपज व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छ.ग. वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत कार्यवाही की जा रही है। जब्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन मय ईमारती लकड़ी सहित लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई।
वाहन मालिक एवं वाहन चालक समेत संलिप्त अपराधियों की पतासाजी की जा रही है। इस बड़ी कार्यवाही में वनपाल में सुरेश प्रसाद यादव, मोनिका तिग्गा, जोशफीन केरकेट्टा, मथुरा प्रसाद दुबे, रूपप्रसाद वनरक्षक में सुनिल सिंह पैकरा और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।