फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People's representative should be the one who solves the problems

Balrampur News: जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो समस्याएं दूर कराए

Mon, 01 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
People's representative should be the one who solves the problems
बलरामपुर। शहर की सरकार चुनने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अमर उजाला ने जागो वोटर मुहिम के तहत सोमवार को रानी धर्मशाला परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन



संवाद कार्यक्रम में शहर की प्रमुख समस्या जाम व पार्किंग की रही। बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण शहर में कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रही। इस समस्या के निराकरण का मुद्दा भी जोरशोर के साथ उठाया गया। पार्किंग की समस्या, तारों का मकड़जाल व टैक्सी स्टैंड पर भी लोगों ने अपनी राय रखी।
विज्ञापन



शिक्षक पीयूष कुमार शर्मा कहते हैं कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो सर्वसुलभ हो तथा सबकी समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण कराए। बलवीर सिंह ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला ही जनप्रतिनिधि होना चाहिए। बिजली, सड़क व सफाई जैसी सुविधाएं नगरवासियों को उपलब्ध कराए। साथ ही शहर का विकास कराए। शिक्षामित्र जितेंद्र चौधरी का तर्क है कि गोशाला का निर्माण कराकर छुट्टा मवेशियों को संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन







मतदान करने का दिलाया संकल्प
संवाद कार्यक्रम में यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने सभी लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत होता है, इसलिए चार मई को न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर गंभीर सिंह, राजमणि, किशोरी, ओम प्रकाश, शैलेंद्र सिंह, मूलचंद्र, भूरा सिंह व हकीम आदि मौजूद रहे।





पार्क की हो बेहतर व्यवस्था
सेहत दुरुस्त रखने के लिए माॅर्निंग वॉक बहुत जरूरी है, लेकिन शहर में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। लोग सड़क पर ही माॅर्निंग वॉक करते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। शहर में माॅर्निंग वॉक के लिए बेहतर पार्क की व्यवस्था होनी चाहिए।
-देव कुुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन







जाम की समस्या से दिलाए निजात
शहर का जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो लोगों की जरूरतों को समझे और उसे दूर कराने का प्रयास करे। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराए। जाम की समस्या से निजात दिलाए। टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों के लिए मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
-राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ





शहर के बाहर बने कूड़ा निस्तारण केंद्र
शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा प्रबंधन की है। आबादी वाले इलाकों में ही कूड़ा डंप किया जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शहर के बाहर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाए। नियमित फागिंग की व्यवस्था हो। गर्मी के दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई जाए।

- फैजान अंसारी, शिक्षक







जलनिकासी का हो समुचित व्यवस्था
बीते वर्ष बाढ़ की तबाही से पूरा शहर परेशान हो गया था। कई मोहल्लों में महीनों तक जलभराव की समस्या बनी रही थी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शहरवासी प्रति वर्ष परेशान होते है। ठोस रणनीति बनाकर इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
-अभिषेक ओझा, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed