फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People shopping at the bullion shop in Chowk Bazaar, Balrampur. - Source: Self

Balrampur News: त्योहाराें की दस्तक से चहक उठा सराफा बाजार

Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People shopping at the bullion shop in Chowk Bazaar, Balrampur. - Source: Self
बलरामपुर। दीपावली व धनतेरस में भले ही अभी एक सप्ताह का समय बचा हो, लेकिन, बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। महंगाई के बावजूद बाजार चहक उठे हैं। यही वजह है कि कारोबारियों को इस साल अधिक कारोबार की उम्मीद है। बाजार में सोने की चमक व चांदी की खनक से बाजार गुलजार है। ग्राहकों का खरीदारी को लेकर दुकानों पर आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार बाजार में इस बार नए-नए आभूषण आए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने है। बाजारों में इस बार श्री खाटू श्याम प्रतिमा, श्री गणेश, श्रीराम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी माता सहित अन्य चांदी आभूषण से बनी प्रतिमा को पसंद कर रहे हैं। खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचे संतोष, मालती, सुरेश व राहुल आदि ने बताया कि दीपावली के बाद उनके घर में शादी समारोह है।
विज्ञापन

कई तरह के आभूषण को पसंद कर रहे लोग
धनतेरस-दीपावली पर्व के मद्देनजर कई तरह के आभूषण मंगाए गए हैं। लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के साथ-साथ चांदी के सिक्के की उपलब्धता रखी गई है। इसके साथ साथ इस बार खाटू श्याम की प्रतिमा के आभूषण भी लोग काफी पसंद बने हुए हैं। साथ ही छूट का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ, सराफा कारोबारी
अच्छे कारोबार की आस
बाजार में लगातार ग्राहक बने हुए हैं। शारदीय नवरात्र हो या करवा चौथ लोगों ने जमकर खरीदारी की है। आने वाले दिनों में धनतेरस व दीपावली में भी सोने-चांदी की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मंहगाई थोड़ा जरूर है लेकिन, इस बार ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है।

राजा गुप्ता, सराफा कारोबारी
चल रही एडवांस बुकिंग
धनतेरस के मद्देनजर ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग कर ली है। ग्राहक अपने मनपसंद आभूषण निर्माण के लिए आर्डर भी कर रहे हैं। धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर आकर्षक ढंग से आभूषण मंगवाए गए हैं।
फोटो-6-चंद्रभान राजीव कुमार, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed