फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People shivering in the cold

Balrampur News: कड़ाके की सर्दी में कांपे लोग

Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
People shivering in the cold
बलरामपुर। जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। कोहरे के कारण लोग दिन में भी वाहन की लाइट जलाकर चल रहे हैं। कई दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से ठिठुरन बरकरार है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

ठंड से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। शहर के गोंडा मार्ग स्थित महारानी धर्मशाला, रोडवेज बस स्टेशन व प्राइवेट बस स्टैंड आदि स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों व रिक्शा व टेंपो वालों को ठंड में राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बच्चों के निमोनिया की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
बुधवार को जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम के मरीज ज्यादा दिखे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। इसमें कई बच्चे निमोनिया की चपेट में पाए गए। डॉ. राजेश ने अभिभावकों को सर्दी में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस समय सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। आम दिनों की अपेक्षा ओपीडी में इनकी संख्या ज्यादा है। बाल रोग विशेेषज्ञ ने बताया कि निमोनिया के साथ ही बच्चों में ठंड के कारण कोल्ड डायरिया के भी लक्षण दिख रहे हैं।

निमोनिया बढ़ने से शिशुओं में जकड़न व बुखार के लक्षण आते हैं। ऐसे लक्षण वाले नवजात का इलाज के साथ ही विशेष ख्याल रखना चाहिए। निमोनिया से बचाव के लिए नवजात शिशु और बच्चों को चार परत के गर्म कपड़े पहनाएं। बच्चों को दास्ताने व मोजे पहनाएं और कानों को हमेशा ढंककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed