फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People of Panditdih are yearning for drinking water

Balrampur News: पीने के पानी के लिए तरस रहे पंडितडीह के लोग

Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
People of Panditdih are yearning for drinking water
पेहर बाजार। मोहम्मद नगर ग्रिंट ग्रामसभा के मजरा पंडितडीह में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई पेयजल योजना दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अधूरी है। गांव में बोरिंग तो कर दी गई, लेकिन उसके बाद कार्यदायी संस्था गायब हो गई। न तो पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो सका और न ही पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के नाम पर केवल बोरिंग कर कुछ पाइप और थोड़ी गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी योजना आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे गांव में लोगों की शुद्ध पेयजल की उम्मीदें अधूरी रह गईं। गर्मी का मौसम नजदीक आने के साथ ही गांव में पेयजल संकट की चिंता बढ़ गई है। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की नाराजगी
प्रधान प्रतिनिधि नौशाद अली ने बताया कि पानी की टंकी के लिए जमीन दो वर्ष पहले ही आवंटित कर दी गई थी। लेकिन अब तक गांव में केवल बोरिंग ही कराई गई और उसके बाद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी दोनों गायब हो गए। ग्रामवासी राम विलास ने बताया कि गर्मी का मौसम आते ही पानी की समस्या और गंभीर हो जाएगी। विजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुराने हैंडपंप खराब होने से बच्चों और बुजुर्गों को पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है। मक्खन लाल ने भी प्रशासन से अपील की कि जल जीवन मिशन योजना को समय पर पूरा किया जाए और गांव में पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को किया जाएगा निर्देशित
मोहम्मद नगर ग्रिंट में टंकी निर्माण और पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाएगा और निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed