{"_id":"66f68f8f890fd935f20a9c17","slug":"people-kept-making-noise-the-leopard-took-away-the-goat-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115000-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लोग शोर मचाते रहे, बकरी को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लोग शोर मचाते रहे, बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
विज्ञापन
बलरामपुर के सहिजना गांव में तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण।-स्रोत: ग्रामीण
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज के हलौरा गांव में बुधवार की शाम को लोग शोर मचाते रहे लेकिन, तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों से सतर्क करने को कहा है। वहीं, हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत सहिजना में भी तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में है।
हलौरा गांव निवासी गुलाम वारिस ने बताया कि बुधवार की शाम ननकन बढ़ई अपनी बकरी को खेतों से घर लेकर आ रहे थे। ईदगाह के पास रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने ननकन बढ़ई की बकरी पर झपट्टा मारा और गला दबोच कर ले जाने लगा। इस पर लोग शोर मचाते रहे। डंडा फटकारते रहे लेकिन, तेंदुआ बकरी को उठाकर रफीक लाला की बाग में चला गया। वहीं, सहिजना गांव में भी तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जहां-जहां से सूचना मिलती है। मौके पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घर के भीतर पहुंच रहा तेंदुआ
तेंदुआ इससे पूर्व भी कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुआ इतना निडर हो गया है कि चुपके से घर के अंदर जाकर व 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर पालतू पशु को उठा ले जाता है। अहद, निसार, हमीद, इसरार, असलम, फरीद, सलाहुद्दीन, अकबाल, जावेद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तेंदुए को शीघ्र पकड़वाने तथा गांव में जगह-जगह ट्रैकिंग कैमरा लगवाने की मांग वन विभाग से की है।