{"_id":"66ddf61eb13a411270076874","slug":"people-in-100-houses-faced-problems-due-to-low-voltage-balrampur-news-c-99-1-brp1008-114174-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लो वोल्टेज से 100 घरों में लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लो वोल्टेज से 100 घरों में लोगों को हुई परेशानी
Mon, 09 Sep 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
कम होने का नाम नहीं ले रही बिजली की समस्यासंवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला सिविल लाइन में लो वोल्टेज से 100 घरों के लोगों को रात में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
मोहल्लावासी राकेश, दिनेश, दीपक व कल्लू आदि ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। थोड़ी देर में जैसे ही बिजली आई, लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह आठ बजे तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। गर्मी में लोगों को रात काटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिली।
नगरवासी संजय, रोहित, अजय कुमार, मनोज कुमार, राजू व दीपक ने बताया कि शनिवार शाम को करीब चार बजे अचानक बिजली कट गई। गर्मी में बिजली कटौती होने से नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई जेपी पाल ने बताया कि धर्मपुर फीडर से जुड़ी लाइन की केबल अचानक जल गई थी, जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। विद्युत उपकेंद्र पूरबटोला (नहर बालागंज) से निकलने वाले 33 केवीए फीडर के जर्जर तारों को बदल दिया गया है। दोनों दिन सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मोहल्ला कालीथान, डीएवी स्कूल, आंबेडकर तिराहा व नई बस्ती बिजली कटौती की गई। अधिशासी अभियंता पॉवर कार्पोरेशन बलरामपुर बालकृष्ण ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने सेे बिजली कटौती की समस्या दूर हो गई है।