फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People coming from outside will have corona check

बाहर से आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच

Sat, 27 Feb 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
People coming from outside will have corona check
बलरामपुर। गैर राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों की अब कोरोना जांच कराई जाएगी। लक्षण पाए जाने पर क्वारंटीन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चार अस्पतालों में जेईई टीकाकरण कम पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम श्रुति की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की अंतरविभागीय समन्वय बैठक हुई। इसमें कोरोना से बचाव, रोकथाम व जेईई टीकाकरण आदि की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन स्तर से गैर राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। सभी लोग सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग करें। दफ्तरों व अन्य कार्यक्रमों में जाने के दौरान मास्क के साथ-साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना टीकाकरण के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों को शत-प्रतिशत टीका लगवाने का निर्देश दिया। 21 फरवरी से संचालित जेईई टीकाकरण की समीक्षा में बलरामपुर ग्रामीण, गेड़ास बुजुर्ग, तुलसीपुर व गैसड़ी में प्रतिशत कम पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और इन ब्लॉकों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने पहली मार्च से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग व दस्तक अभियान की समीक्षा की और कहा कि राजस्व विभाग कार्यक्रमों की मुनादी कराएगी। स्वास्थ्य विभाग नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराएगा। 10 से 24 मार्च तक विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली, सदर एसडीएम रिया केजरीवाल, डॉ. अरुण कुमार, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed