{"_id":"603e616a8ebc3e8c9376a664","slug":"people-circling-the-samaadhaan-day-complaints-are-not-being-resolved-balrampur-news-lko5675656140","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस के चक्कर काट रहे लोग, नहीं हल हो रही शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस के चक्कर काट रहे लोग, नहीं हल हो रही शिकायतें
विज्ञापन
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कई-कई बार शिकायत करने पर भी मामलों का निपटारा नहीं हो रहा है। फरियादी अधिकारियों पर शिकायत निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नजर आया।
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 248 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से मात्र 27 मामलों का ही मौके पर निपटारा हो सका। सदर तहसील सभागार के आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी राकेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उतरौला तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कराया गया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में गैड़ास बुजुर्ग के नंदौरी गांव निवासी शकुंतला ने तीसरी बार अपनी समस्या का निराकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शकुंतला ने बताया कि फरवरी 2019 में मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई का कार्य किया था, लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
रेहरा बाजार के नयानगर निवासी सुषमा देवी ने अब तक समाधान दिवस में चार बार प्रार्थना पत्र दिया है। सुषमा का आरोप है कि आबादी की जमीन पर उन्हें शौचालय नहीं बनाने दिया जा रहा है। बीते दो फरवरी को मनबढ़ों ने उसकी मां को मारापीटा। पसली की तीन हड्डियां टूट गई। पुलिस एनसीआर लिखकर बैठी है। 18 फरवरी को एसपी को और संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के चियूटी सहगिया निवासी अजीजुल हसन ने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। डीएम श्रुति ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में 156 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर 15 का ही निस्तारण कराया गया। बाकी बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एएसपी अरविंद मिश्र, एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, पीडी अनिल कुमार, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल व डीआईजी ने सभी प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसील दिवस शिकायत प्रार्थना पत्र रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 42 प्रार्थना पत्र आए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रार्थना पत्रों का निपटारा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार शेख आलमगीर सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें छह का मौके पर निपटारा कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व सीओ उदयराज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।