{"_id":"67cc6c130114191b2a0e77ea","slug":"pay-attention-to-the-care-of-children-of-women-prisoners-balrampur-news-c-99-1-brp1008-122160-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला बंदियों के बच्चों की देखभाल पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला बंदियों के बच्चों की देखभाल पर दें ध्यान
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला कारागार का निरीक्षण करते बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्य।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों का हाल जाना। अध्यक्ष व सदस्यों ने महिला बंदियों के बच्चों का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त ने कहा कि महिला बंदियों के बच्चों के खानपान के साथ उन्हें शिक्षित करने का भी प्रयास किया जाए। जेल अधीक्षक राम कुबेर सिंह व जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने कहा कि महिला बंदियों व उनके बच्चों को शासन स्तर से निर्धारित मानकों के आधार पर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
अध्यक्ष के साथ सदस्य राकेश श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी व ज्योत्सना कुमारी ने महिला बैरक का भ्रमण कर महिला बंदियों व उनके बच्चों से मुलाकात की। महिला बंदियों ने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में टीम के सदस्यों से बताया। निरीक्षण के दौरान उपकारापाल, देवकांत वर्मा, जन्मेजय सिंह गौर, मुख्य चीफ कामता प्रसाद भार्गव, सरिता यादव, अनुरुद्ध कुमार व अर्चना देवी आदि मौजूद रहे।