फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients will get relief with the opening of Jan Aushadhi Kendra

Balrampur News: जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Patients will get relief with the opening of Jan Aushadhi Kendra
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी व एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर मरीजों को ब्रांडेड दवाएं 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ते दामों पर मिलेगी। एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन जिला अस्पताल सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। औषधि केंद्र में इस समय 600 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने केंद्र संचालक को निर्देश दिया कि उपलब्ध दवाओं की सूची बाहर ही चस्पा कर दें। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, अस्पताल की गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रूचि पांडेय, डॉ. मेधावी सिंह, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, सूरज तिवारी, अखिलेश विश्वकर्मा, संदीप कुमार व बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed