फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients should call the control room for help during floods

Balrampur News: बाढ़ के समय मदद के लिए मरीज कंट्रोल रूम में करें फोन

Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Patients should call the control room for help during floods
बलरामपुर। बाढ़ के दौरान आकस्मिक समय पर मरीजों की मदद के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी मरीज बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 7704995639 पर काॅल करके चिकित्सीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सुबह छह बजे से दोपहर बजे तक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक व 10 बजे से सुबह छह बजे तक तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

----------------------
तहसीलवार नोडल अधिकारी नियुक्त
डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव को बलरामपुर तहसील, डॉ. अनिल कुमार चौधरी को उतरौला तहसील व डॉ. अजय कुमार शुक्ल को तुलसीपुर तहसील का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी संबंधित तहसील क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण व स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed